कटनी रेलवे स्टेशन: जनरल बोगी में जगह न मिलने पर युवक ट्रेन की छत व टावर पर चढ़ा, दो घंटे खड़ी रही काशी एक्सप्रेस

कटनी। शनिवार-रविवार की रात कटनी रेलवे स्टेशन पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक यात्री ट्रेन की छत और ओएचई टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सिराज आलम के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, युवक मुंबई से गोरखपुर जा रही काशी एक्सप्रेस (15017) की जनरल बोगी में यात्रा कर रहा था। भीड़ अधिक होने के कारण उसे जगह नहीं मिली, जिससे नाराज होकर वह कटनी स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ गया और उसके बाद बिजली के टावर पर जाकर बैठ गया।इस दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में दहशत फैल गई। हादसा टालने के लिए तत्काल ओएचई लाइन बंद कराई गई। युवक करीब दो घंटे तक ऊपर बैठा रहा, जिसके कारण काशी एक्सप्रेस कटनी स्टेशन पर रुकी रही और सुबह 4.14 बजे आगे रवाना हो सकी।आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा और गिरफ्तार कर लिया। गनीमत रही कि वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से बच गया।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ