इंदौर-देवास बायपास पर फिर जाम, चार घंटे तक थमे वाहन

इंदौर। इंदौर-देवास बायपास पर गुरुवार को एक बार फिर भारी जाम लग गया। अर्जुन बड़ौद के पास एक ट्राला अचानक बीच सड़क पर खराब हो गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्राला हटाने में करीब दो घंटे का समय लग गया और यातायात दोपहर तीन बजे तक प्रभावित रहा। इस दौरान वाहनों की तीन से चार किमी लंबी लाइन लग गई।एनएचएआई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली। इंदौर से देवास जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया, लेकिन देवास से इंदौर आने वाले मार्ग पर शाम साढ़े चार बजे तक वाहन रेंगते रहे।बायपास पर फ्लाईओवर निर्माण और जर्जर सर्विस लेन परेशानी की बड़ी वजह बने हुए हैं। बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। वहीं, कुछ चालकों ने रॉन्ग साइड से वाहन निकालने की कोशिश की, जिससे दोनों ओर का ट्रैफिक और उलझ गया।गौरतलब है कि पिछले तीन माह में यह तीसरी बार है जब अर्जुन बड़ौद क्षेत्र में भारी जाम लगा है। जून में 50 घंटे तक यातायात बाधित रहा था। सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति और हाईकोर्ट ने भी एनएचएआई को सर्विस लेन की मरम्मत और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे, लेकिन हालात अब तक नहीं सुधरे हैं।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ