रीवा सांसद ने बच्चों को रगड़-रगड़कर नहलाया: कपड़े धोए और नाखून भी काटे; माता-पिता से बोले- सफाई से स्कूल भेजा करो

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा जिले के बड़ागांव पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने मुसहर समाज के बच्चों को नहलाया। उनके नाखून काटे और गंदे कपड़े धोए।

सांसद मंगलवार को सेवा पखवाड़ा के तहत गांव में पहुंचे थे। उन्होंने बच्चों को नहलाते समय ग्रामीण महिलाओं को समझाया कि बच्चों को सही ढंग से नहलाना और कपड़े साफ करना क्यों जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जीवन का अहम हिस्सा है। साफ-सुथरे रहकर ही स्वस्थ जीवन संभव है।

सांसद और बच्चों की तीन तस्वीरें…

बच्चों को स्कूल भेजने की पहल
नहलाने और कपड़े धोने के बाद सांसद ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार किया। उन्होंने माता-पिता से कहा कि वे पढ़ाई के साथ बच्चों की स्वच्छता पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जब बच्चे साफ-सुथरे होकर स्कूल जाएंगे, तभी उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे शिक्षा के महत्व को समझ पाएंगे।

पहले भी कर चुके हैं ऐसी पहल
यह पहली बार नहीं है जब सांसद मिश्रा ने चर्चा बटोरी हो। इसके पहले वे स्वच्छता अभियान के तहत खुद हाथों से शौचालय साफ कर चुके हैं। उस समय भी उनका यह कदम खूब चर्चा में रहा था। गांव में मौजूद लोग सांसद को बच्चों को नहलाते और कपड़े धोते देख हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि आमतौर पर सांसदों को इस रूप में नहीं देखा जाता।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ