‘शादी नहीं करेगी तो तेजाब फेंक दूंगा’: इंदौर में मुकीम खान ने छात्रा को धमकाया- धर्म बदलना पड़ेगा, नहीं तो परिवार को भेड़-बकरी जैसे मार डालूंगा

इंदौर में 21 साल की छात्रा ने परिचित युवक पर शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि युवक शादी करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर उसने एसिड अटैक की धमकी दी है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मुकीम खान के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। एडिशनल डीसीपी जोन 2 अमरेंद्र सिंह ने बताया कि रात में मुकीम को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा ने पुलिस को बताया,

शादी करने से मना किया तो मुकीम ने कहा कि शादी तो करनी पड़ेगी। ऐसा नहीं करने पर परिवार को भेड़-बकरी की तरह खत्म कर देगा और मुझ पर तेजाब फेंककर मार डालेगा।

प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान हुई पहचान
छात्रा मंगलवार शाम अपने भाई के साथ थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2025 में प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान आरोपी से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल नंबर लेकर इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू की। मुकीम ने कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। दोनों घर से भाग जाते हैं। छात्रा ने घर से भागने से इनकार किया। मुकीम कॉल पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा।

रास्ता रोककर शादी के लिए दबाव बनाया
छात्रा ने बताया कि उसने मुकीम का कॉल उठाना बंद कर दिया। सोमवार शाम 5 बजे गरबा प्रैक्टिस करने छात्रा गरबा मंडल जा रही थी, तभी आरोपी ने रास्ते में रोका और फिर से शादी को लेकर दबाव बनाया। छात्रा ने कहा कि तुम वर्ग विशेष से हो, शादी नहीं होगी। तब उसने छात्रा पर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाया और कहा कि अगर शादी नहीं करेगी, तो तेजाब फेंक देगा।

पीड़िता दहशत में आ गई और घर पहुंचकर भाई को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भाई पीड़िता को थाने लेकर पहुंचा और प्रकरण दर्ज कराया।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ