महिला और उसके 5 साल के बेटे का मर्डर: पन्ना में गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाया; विधायक और एसडीओपी मौके पर

पन्ना जिले में महिला और उसके 5 साल के बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। वह अपने घर में किराना दुकान चलाती थी। पति पंजाब में मजदूरी करता है। वारदात मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है।

घटना से गुस्साए ग्रामवासियों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया है। वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह और एडिशनल एसपी वंदना सिंह चौहान मौके पर हैं। विधायक ने परिजन को आश्वासन दिया है कि किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन ग्रामीण प्रदर्शन खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैं।

देखिए तीन तस्वीरे

डेढ़ साल का छोटा बेटा सुरक्षित
पुलिस के मुताबिक, पन्ना के रहूनिया गांव में सोनू कुशवाहा (25) अपने 5 साल के बड़े बेटे और डेढ़ साल के छोटे बेटे के साथ रहती थी। पति रामनारायण कुशवाहा पंजाब में मजदूरी करने गया है। बुधवार सुबह जब महिला और उसके बच्चे घर से बाहर नहीं निकले तो ग्रामीणों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर झांककर देखा तो महिला और बच्चे की लाश दिखी।

हमलावरों ने महिला और उसके 5 साल के बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला घोंट दिया। घर में चोरी करके भाग निकले। सोनू का छोटा बेटा सुरक्षित है।एसडीओपी बोले- हर पहलू से जांच कर रहे
एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया ने कहा- जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। महिला के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है। मामला क्या है, यह जांच के बाद ही कहा जा सकेगा।”

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ