छात्रा का अपहरण, भाजपा नेता और दोस्त ने उठाया: पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ा; मंदसौर में कॉलेज के बाहर से जबरन ले जा रहे थे

मंदसौर में भाजपा नेता ने दोस्त के साथ मिलकर कॉलेज के बाहर से छात्रा का अपहरण कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को रोका और छात्रा को छुड़ा लिया। पुलिस दोनों आरोपी और छात्रा को थाने लेकर गई।

घटना सोमवार को पीजी कॉलेज के बाहर की है। छात्रा बस का इंतजार कर रही थी। तभी करीब साढ़े तीन बजे बिना नंबर की काले शीशे वाली ऑल्टो कार वहां आकर रुकी। गाड़ी से अभिषेक चौधरी उतरा और छात्रा का हाथ पकड़कर जबरन कार में बैठा लिया। छात्रा ने विरोध किया और मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद कार तेजी से रवाना हो गई।

टीआई संदीप मंगोलिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। उसके बयान पर अपहरण और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

कार से भाजपा पार्षद और उसका दोस्त पकड़ाया
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि एक युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी सक्रिय हुए और कृषि उपज मंडी के पास संदिग्ध कार को रोक लिया। कार से पिपलियामंडी के भाजपा पार्षद श्रवण चौहान और अभिषेक चौधरी को पकड़ा गया।

दोनों आरोपी छात्रा को पहले से जानते थे
थाने में प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पीड़िता और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस जांच के दौरान युवती के परिजन भी थाने पहुंचे। दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। इस बीच आरोपियों ने थाने से बाहर निकलने की कोशिश की। शाम तक एफआईआर दर्ज करवाने में देरी हुई। दोनों आरोपी फरार हो गए। देर रात करीब साढ़े 11 बजे युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

छात्रा बोली- कार में आरोपी ने मारपीट की
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अभिषेक ने कॉलेज के बाहर अचानक उसका रास्ता रोका और जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में मारपीट की और बाल भी खींचे। छात्रा ने कार चालक श्रवण चौहान से गाड़ी रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

छात्रा पर शक करता था आरोपी
भास्कर की पड़ताल में यह भी सामने आया कि अभिषेक और छात्रा पिछले चार साल से एक-दूसरे को जानते थे। पीड़िता के पिता ने अभिषेक से कहा था कि वह उनकी बेटी का ध्यान रखे। अभिषेक को छात्रा पर शक था कि उसके किसी और से संबंध है। इसी वजह से वह उसका पीछा करता था। बार-बार फोन कर निगरानी रखता था। सोमवार को भी शक के चलते कॉलेज पहुंचा थी। विवाद के बाद छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। कार चालक श्रवण चौहान पिपलियामंडी का पार्षद है और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ