पाकिस्तान एशिया कप से हटने पर आज फैसला लेगा: रात को UAE से मुकाबला, दावा- विवादित रैफरी को ICC आज रेस्ट दे सकती है

पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आगे खेलने या हटने पर आज फैसला लेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मंगलवार देर रात बयान जारी कर कहा कि इस मामले पर अभी विचार चल रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट के हित को देखते हुए अंतिम फैसला लिया जाएगा।

आज दुबई में पाकिस्तान का सामना UAE से होना है। इस मुकाबले के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट हैं। पाकिस्तान ने ICC से डिमांड की थी कि पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाया जाए। 14 सितंबर को पाकिस्तान का सामना भारत से हुआ था। भारतीय खिलाड़ियों ने पहलगाम हमले के विरोध में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। PCB ने भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार को खेल भावना के विपरीत बताया था और पाइक्रॉफ्ट पर ठीक से काम न करने का आरोप लगाया था।

इससे पहले पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने मंगलवार रात अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी। इससे पाकिस्तान के टूर्नामेंट से हटने की चर्चाओं को और हवा मिलने लगी। फिर टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस करने मैदान पर उतर आए।

मैच रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को आराम दिया जा सकता है

विवादित रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले पाकिस्तान और UAE के बीच मैच से दूर रखा जा सकता है। एशिया कप से जुड़े सूत्रों ने भास्कर को बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाइक्रॉफ्ट को पूरे टूर्नामेंट से हटाने की कड़ी मांग की थी, लेकिन ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। हालांकि, इस मैच से उन्हें आराम देने की संभावना है।

PCB ने भारत के खिलाफ हाल के मैच के बाद हुई हैंडशेक न करने की घटना के लिए पाइक्रॉफ्ट को जिम्मेदार ठहराया था। इस विवाद के बाद पाकिस्तान ने बुधवार के लिए निर्धारित प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी रद्द कर दिया था। एक PCB स्रोत ने बताया,’पाकिस्तान टूर्नामेंट में खेलेंगे, लेकिन एंडी पाइक्रॉफ्ट UAE के खिलाफ मैच में रैफरी नहीं रहेंगे।अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पाइक्रॉफ्ट पाकिस्तान के बाकी मैचों में ऑफिशियलिंग करेंगे या नहीं। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) से इस पर कोई जवाब नहीं आया है।

किस बात को लेकर है विवाद

14 सितंबर को पाकिस्तान का सामना टीम इंडिया से हुआ था। भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। टॉस के वक्त भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के सामने भारतीय टीम की शिकायत दर्ज कराई थी।

पायक्रॉफ्ट ने कोई एक्शन नहीं लिया तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC के सामने मैच रेफरी को बाहर करने की डिमांड रखी थी। ICC ने यह डिमांड रिजेक्ट कर दी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अगर पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया तो पाकिस्तान एशिया कप से हट जाएगा।

पाकिस्तान ने रेफरी को हाथ न मिलाने का जिम्मेदार ठहराया”

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का आरोप था कि रेफरी ने टॉस के बाद दोनों कप्तानों को हाथ न मिलाने के लिए कहा था और यह भारतीय टीम के दबाव में किया गया ।

PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सोमवार को कहा था, ‘PCB ने पायक्रॉफ्ट को तत्काल बाहर करने की मांग की है। उन्होंने ICC कोड ऑफ कंडक्ट और क्रिकेट के स्पिरिट का पालन नहीं किया।

सूर्या ने कहा था- हम पहलगाम पीड़ितों के साथ

14 सितंबर को मैच के बाद हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था- कुछ बातें खेल भावना से ऊपर होती हैं। टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला BCCI और भारत सरकार की सहमति से लिया था। भारतीय टीम पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ खड़ी है और यह जीत भारतीय सैन्य बल को समर्पित है।

बीते 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थक आतंकियों ने 26 भारतीयों की धर्म पूछकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। साथ ही पाकिस्तान के नौ एयरबेस भी उड़ा दिए थे।

हाथ मिलाना जरूरी नहीं

क्रिकेट के किसी भी रूल बुक में ऐसा नहीं लिखा है कि मैच के बाद हैंडशेक करना जरूरी है। हाथ मिलाना कोई नियम नहीं है, बल्कि इसे खेल भावना का हिस्सा माना जाता है। यही कारण है कि लगभग हर मैच के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे मिलते हैं और हाथ मिलाते हैं।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘नियमों में ऐसा कुछ नहीं लिखा है कि आपको विरोधी टीम से हाथ मिलाना ही होगा। भारतीय टीम ऐसे देश से हाथ मिलाने के लिए बाध्य नहीं है, जिससे रिश्ते इतने खराब हों।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा।चेट्रीचंड्र एवं भगवान झूलेलाल जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को तिल्दा-नेवरा शहर में महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक बाइक रैली निकाली गई। शाम 5:00 बजे…

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा। चेट्रीचंड्र एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा में भव्य चेट्रीचंड्र महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 16 मार्च को रात 8 बजे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक