कांग्रेस नेता आदिवासी महिला की जमीन पर किया कब्जा: कटनी कलेक्टर से कार्रवाई की मांग, डिप्टी कलेक्टर बोले- जांच होगी

कटनी में एक विकलांग आदिवासी विधवा महिला ने कांग्रेस नेता राकेश जैन पर करोड़ों रुपये की बेशकीमती ज़मीन धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए अपने नाम करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आज कटनी कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर और एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई।

ग्राम छपरवाह निवासी पीड़िता ने बताया कि उसके पति सुखराम आदिवासी के नाम पर खसरा नंबर 55 और 56/1, 2 में कुल 1.215 हेक्टेयर ज़मीन दर्ज थी। यह ज़मीन परिवार के जीवन यापन का एकमात्र सहारा थी।

महिला का आरोप है कि कांग्रेस नेता राकेश जैन ने अपने राजनीतिक रसूख का दुरुपयोग करते हुए कूटरचित दस्तावेज़ तैयार कर इस ज़मीन पर अवैध कब्जा कर लिया और उसे अपने नाम करवा लिया।

महिला ने प्रशासन से अपनी ज़मीन वापस दिलाने और आरोपी कांग्रेस नेता राकेश जैन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा ने जानकारी दी कि उन्हें पीड़ित आदिवासी महिला की शिकायत मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राकेश जैन ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भूमि नियमानुसार खरीदी है और विरोधी उनकी छवि धूमिल करने के लिए यह षड्यंत्र कर रहे हैं।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ