आदिवासी आश्रम के सफाईकर्मी को आयकर विभाग से 1.20 करोड़ रुपये का नोटिस

बालाघाट: आदिवासी आश्रम में कार्यरत सफाईकर्मी संतोष चौधरी को आयकर विभाग द्वारा 1.20 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है। विभाग ने यह नोटिस उनके पैन कार्ड से 55 लाख रुपये के फर्जी लेनदेन के आरोप में दिया था, जबकि अब दूसरी बार ब्याज और हर्जाना मिलाकर 1.20 करोड़ रुपये का टैक्स जमा करने को कहा गया है।संतोष का कहना है कि कुछ वर्ष पहले गांव के पूर्व सरपंच अजय यादव ने कार खरीदने के लिए उनका पैन कार्ड लिया था। इसके बाद छिंदवाड़ा के एक शोरूम से 2017-18 में 55 लाख रुपये का फर्जी लेनदेन उनके पैन पर दिखाया गया।संतोष हर महीने मात्र 5 हजार रुपये वेतन पाते हैं और आश्रम परिसर में ही परिवार सहित एक कमरे में रहते हैं। उनके पास केवल एक पुराना दो पहिया वाहन है।फरवरी 2024 में उन्हें पहली बार 55 लाख रुपये का नोटिस मिला था, जिसकी उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब अगस्त 2025 में 1.20 करोड़ रुपये का नया नोटिस मिलने से वे परेशान हैं।संतोष ने आयकर विभाग से फर्जी प्रविष्टि की जांच कर उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग रोकने की मांग की है। पुलिस ने उन्हें संबंधित शोरूम और विभाग से संपर्क करने का सुझाव दिया है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ