मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक संजय पाठक पर नया आरोप, आदिवासियों की 1100 एकड़ भूमि खरीदने की जांच के आदेश

जबलपुर: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय पाठक की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाई कोर्ट में अवैध खनन मामले में न्यायाधीश से फोन पर बातचीत के प्रयास का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब पांच गांव में आदिवासियों से लगभग 1100 एकड़ भूमि खरीदने का मामला सामने आया है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने इस मामले में 30 दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि विधायक संजय पाठक ने अनुसूचित जनजाति के गरीब व्यक्तियों के नाम पर जबलपुर, कटनी, डिंडौरी, उमरिया और सिवनी जिलों में बैगा जनजाति के लोगों से यह जमीन खरीदी।जमीन खरीदने वाले आदिवासी कर्मचारी नत्थू कोल, प्रहलाद कोल, राकेश सिंह गौड़ और रघुराज सिंह गौड़ गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे हैं। जबलपुर कलेक्टर ने बताया कि अभी तक आयोग से निर्देश नहीं मिले हैं, लेकिन मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, संजय पाठक पर सहारा की 310 एकड़ की बेशकीमती जमीन को कौड़ियों के भाव खरीदने का भी आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तक पहुंची 435 पन्नों की शिकायत में बताया गया है कि विधायक ने पारिवारिक फर्मों के माध्यम से सहारा अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर एक हजार करोड़ से अधिक की जमीन मात्र 79.66 करोड़ रुपये में खरीदी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ