RSS शताब्दी वर्ष समारोह: स्वयंसेवकों ने लिए डेढ़ लाख गणवेश, इंदौर सहित 36 नगरों में खुले वस्तु भंडार

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी पर होने वाले पंथ संचलन को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक करीब डेढ़ लाख स्वयंसेवकों ने गणवेश प्राप्त कर लिए हैं। इस बार पहली बार रामबाग के अर्चना कार्यालय के साथ-साथ 5 जिलों के 36 नगरों में वस्तु भंडार भी खोले गए हैं, ताकि गणवेश की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।पिछले वर्ष विजयादशमी पर 65 हजार स्वयंसेवकों ने संचलन में भाग लिया था, जबकि इस वर्ष दो लाख से अधिक स्वयंसेवकों के शामिल होने की संभावना है। पथ संचलन 5 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चलेगा। इस बार संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी भी संचलन में भाग लेंगे।विशेष बात यह है कि संचलन के बाद पहली बार प्रकट शारीरिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का दिन रविवार चुना गया है ताकि स्कूलों की छुट्टी और कम ट्रैफिक की वजह से सहभागी और दर्शकों की सुविधा बनी रहे। समाज के व्यापारी, व्यवसायी और नौकरीपेशा वर्ग के प्रतिनिधि भी गणवेश में शामिल होंगे।

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने इस आयोजन की तैयारियों को लेकर मालवा प्रांत के पदाधिकारियों के साथ चार बार संवाद किया है और स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं का निरंतर जायजा लिया जा रहा है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ