जबलपुर में बिजली कटौती को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अधीक्षक अभियंता के कार्यालय का घेराव

जबलपुर। शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कंपनी के अधीक्षक अभियंता के कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपकर कटौती बंद करने की मांग की।युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय रजक ने कहा कि शहर के लगभग सभी इलाकों में रोजाना 5 से 8 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। कंपनी इसे मेंटेनेंस का नाम देती है, जबकि डेढ़ महीने से यह सिलसिला लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी मेंटेनेंस कार्य में अधिकतम एक हफ्ता लग सकता है, लेकिन इतने लंबे समय तक कटौती करना जनता के साथ सीधी धोखाधड़ी है।प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सौरभ नाती शर्मा और संजय यादव भी शामिल हुए। ज्ञापन में कहा गया है कि इस बेमौसम कटौती से सबसे ज्यादा छात्र-छात्राएँ प्रभावित हो रहे हैं, क्योंकि उनके इम्तिहान चल रहे हैं। वहीं, घरों में कार्यक्रम और दैनिक कामकाज भी बाधित हो रहे हैं।युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक तरफ लोगों को भारी-भरकम बिजली बिल भेजे जा रहे हैं और दूसरी ओर उन्हें समय पर बिजली की सप्लाई नहीं मिल रही। उपभोक्ताओं को बिल ठीक कराने में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।विजय रजक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली कटौती की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस एक बड़ा और उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने साफ कहा कि जो उपभोक्ता समय पर बिल जमा कर रहे हैं, उन्हें बिना रुकावट बिजली मिलनी चाहिए।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ