स्वतंत्रता सेनानी कोटा घोटाला: MP में मेडिकल एडमिशन के लिए फर्जी प्रमाण पत्र पकड़े, NEET काउंसलिंग से रद्द हुए प्रवेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS में प्रवेश के लिए चल रही पहली काउंसलिंग में सात विद्यार्थियों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। इनमें छह ने MBBS और एक ने BDS कोर्स में प्रवेश लिया था।प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के तहत कुल 66 सीटें निर्धारित की गई थीं, जिनमें से 36 सीटें आवंटित की गई थीं, लेकिन केवल 22 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।विदिशा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक संदिग्ध प्रमाण पत्र मिलने के बाद आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को जांच के आदेश दिए। अब तक की जांच में नौ प्रमाण पत्र सही और सात फर्जी पाए जा चुके हैं। छह अन्य की जांच रिपोर्ट अभी भी लंबित है।इन सात विद्यार्थियों के प्रवेश को रद्द कर दिया गया है। संबंधित जिलों में प्रशासन इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के लिए केवल सेनानी के नाती-नातिन और पोता-पोती ही पात्र माने जाते हैं।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ