यूपीआई यूजर्स को बड़ी राहत, अब रोजाना 10 लाख रुपये तक कर सकेंगे लेनदेन

नई दिल्ली। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई की लिमिट बढ़ा दी है। अब यूजर्स रोजाना अधिकतम 10 लाख रुपये तक का लेनदेन कर सकेंगे। यह सुविधा सोमवार से लागू हो गई है और फिलहाल केवल चुनिंदा श्रेणियों और वेरिफाइड मर्चेंट्स पर उपलब्ध होगी।NPCI द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) ट्रांजैक्शन की सीमा अब 5 लाख रुपये प्रति लेनदेन कर दी गई है, जबकि कुल दैनिक सीमा को 10 लाख रुपये तक बढ़ा दिया गया है। यह बदलाव बीमा प्रीमियम, कैपिटल मार्केट, यात्रा, कलेक्शंस और गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) जैसे क्षेत्रों में लागू होगा।बीमा और कैपिटल मार्केट निवेशों के लिए पहले प्रति लेनदेन सीमा 2 लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इसी तरह GeM पर टैक्स भुगतान और अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट्स (EMD) की सीमा भी 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है।इसके अलावा अब क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट भी यूपीआई से 5 लाख रुपये प्रति लेनदेन तक किया जा सकेगा, हालांकि इसके लिए दैनिक सीमा 6 लाख रुपये तय की गई है। वहीं, पर्सन-टू-पर्सन (P2P) ट्रांसफर की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह अभी भी 1 लाख रुपये प्रतिदिन बनी हुई है।विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा मिलेगा और बड़े लेनदेन भी तेज़ी व सुरक्षा के साथ पूरे हो सकेंगे। साथ ही यह कदम भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को और मजबूती देगा।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में नक्सल नेटवर्क का खुलासा: पांच जिलों तक फैला अर्बन नक्सल तंत्र

    28 सितंबर 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य में सक्रिय एक बड़े अर्बन नक्सल नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से नक्सली दंपत्ति जग्गू उर्फ रमेश कुरसम और…

    दुबई में भगवा पर रोक के बीच भी हुआ सत्संग, मनोज तिवारी बोले– दुनिया देख रही सनातन की ताकत

    छतरपुर (नवरात्रि विशेष):बागेश्वर धाम में चल रही नवरात्रि कथा के पांचवें दिन विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और दिल्ली के सांसद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ