RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- भारत जब 3000 साल तक विश्वगुरु रहा तब नहीं हुए टकराव

इंदौर | 14 सितम्बर 2025राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि दुनिया में संघर्ष और टकराव का मुख्य कारण निजी स्वार्थ हैं। उन्होंने कहा कि भारत जब तीन हजार वर्षों तक विश्वगुरु रहा तब वैश्विक स्तर पर कभी कोई संघर्ष नहीं हुआ। यह भारत की संस्कृति और जीवन मूल्यों का ही परिणाम था।भागवत ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल की उस भविष्यवाणी का जिक्र भी किया जिसमें कहा गया था कि भारत स्वतंत्र होने के बाद टिक नहीं पाएगा और बंट जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत ने इस भविष्यवाणी को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है। आज भारत मजबूती से एकजुट होकर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है जबकि इंग्लैंड खुद बंटने की स्थिति में आ गया है। उन्होंने कहा कि भारत कभी नहीं बंटेगा और अगर कभी बंटा भी तो हम उसे फिर से जोड़ लेंगे।संघ प्रमुख ने आगे कहा कि मौजूदा समय में दुनिया में जितने भी संघर्ष दिखाई दे रहे हैं उनकी जड़ व्यक्तिगत स्वार्थ ही हैं। इन स्वार्थों ने वैश्विक स्तर पर तमाम समस्याओं को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि भारत आस्था और विश्वास की भूमि है जहां कर्म और तर्क के साथ आस्था का समावेश है।मोहन भागवत ने जीवन को रंगमंच की संज्ञा देते हुए कहा कि हम सब इस रंगमंच पर अभिनेता हैं और हर किसी को अपनी भूमिका निभानी है। असली स्वरूप तब सामने आता है जब जीवन की यह लीला समाप्त हो जाती है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में नक्सल नेटवर्क का खुलासा: पांच जिलों तक फैला अर्बन नक्सल तंत्र

    28 सितंबर 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य में सक्रिय एक बड़े अर्बन नक्सल नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से नक्सली दंपत्ति जग्गू उर्फ रमेश कुरसम और…

    दुबई में भगवा पर रोक के बीच भी हुआ सत्संग, मनोज तिवारी बोले– दुनिया देख रही सनातन की ताकत

    छतरपुर (नवरात्रि विशेष):बागेश्वर धाम में चल रही नवरात्रि कथा के पांचवें दिन विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और दिल्ली के सांसद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ