छत्तीसगढ़ में नक्सल नेटवर्क का खुलासा: पांच जिलों तक फैला अर्बन नक्सल तंत्र

28 सितंबर 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य में सक्रिय एक बड़े अर्बन नक्सल नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से नक्सली दंपत्ति जग्गू उर्फ रमेश कुरसम और कमला कुरसम की गिरफ्तारी के बाद अब कोरबा से भी रामा इचा नामक नक्सली को पकड़ा गया है।

विशेष जांच एजेंसी (SIA) ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया। वह कोयला खदान में मजदूर संगठनों से जुड़ा था और रायपुर से गिरफ्तार दंपत्ति के संपर्क में था।

पुलिस ने उसे बिलासपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है और आगे की जांच जारी है।अब तक की कार्रवाई से सामने आया है कि यह नेटवर्क कम से कम पांच जिलों में फैला हुआ है।

इससे पहले राजनांदगांव और गरियाबंद जिलों से भी नक्सली गिरफ्तार हो चुके हैं। हाल ही में नक्सलियों द्वारा जारी एक पत्र में भी शहरी इलाकों से साथियों के पकड़े जाने का जिक्र था, जो इस नेटवर्क की सक्रियता को साबित करता है।अर्बन नक्सल वे लोग होते हैं जो शहरों में रहकर नक्सली संगठन के लिए काम करते हैं।

इनका काम फंड जुटाना, लॉजिस्टिक और हथियार सपोर्ट देना और कानूनी मदद पहुंचाना होता है। 2004 में सीपीआई के जरिए नक्सली आंदोलन को शहरों की ओर मोड़ने की रणनीति बनाई गई थी जिसे “अर्बन पर्सपेक्टिव” कहा गया। इसके तहत छात्र, मजदूर, महिलाएं, मिडिल क्लास कर्मचारी और अल्पसंख्यक समाजों को संगठन से जोड़ने की कोशिश की गई।

छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में भी नक्सल समर्थकों की सक्रियता समय-समय पर सामने आती रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    दुबई में भगवा पर रोक के बीच भी हुआ सत्संग, मनोज तिवारी बोले– दुनिया देख रही सनातन की ताकत

    छतरपुर (नवरात्रि विशेष):बागेश्वर धाम में चल रही नवरात्रि कथा के पांचवें दिन विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और दिल्ली के सांसद…

    यूपीआई यूजर्स को बड़ी राहत, अब रोजाना 10 लाख रुपये तक कर सकेंगे लेनदेन

    नई दिल्ली। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई की लिमिट बढ़ा दी है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ