प्रॉपर्टी ब्रोकर का अपहरण, 50 लाख की फिरौती मांगी: उज्जैन में युवती ने मिलने बुलाया, कार में साथियों के साथ बंधक बनाकर पीटा, 6 गिरफ्तार

उज्जैन में एक युवती ने साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी ब्रोकर का उसी की कार में अपहरण कर लिया। युवती ने उसे मिलने बुलाया था। युवक जब वहां पहुंचा तो पहले से मौजूद उसके साथियों ने बंधक बना लिया। जंगल ले जाकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। बाद में 15 लाख फिरौती लेने को तैयार हुए थे।

घटना चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की है। फिरौती का कॉल आने के बाद परिजन ने पुलिस में शिकायत कर दी। परिजन और पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से कार का पीछा किया। शाजापुर के पास कार पलटने पर पुलिस ने ब्रोकर को छुड़ाया और युवती समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दीदी के लिए प्रॉपर्टी खरीदने के बहाने बुलाया
घटि्टया तहसील के तुलाखेड़ा गांव में रहने वाला राहुल राठौर प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करता है। उसने बताया कि 20 दिन पहले ही युवती से दोस्ती हुई थी। शुक्रवार को उसने दीदी के लिए प्रॉपर्टी खरीदने के बहाने गरोठ रोड पर पुलिया के पास बुलाया। उसके साथ तीन अन्य युवतियां और दो युवक भी थे। उन्होंने मेरे साथ मारपीट कर बंधक बना लिया।

आरोपियों ने सोने की चेन, अंगूठी और पैसे छीने
आरोपी मुझे कार में ही घुमाते रहे। इसके बाद जंगल ले जाकर मारपीट की। मेरी सोने की चेन, अंगूठी, 10 हजार रुपए और एटीएम भी छीन लिया था। जब वे 15 लाख रुपए फिरौती लेने के लिए राजी हुई तो मैंने परिवार के सदस्यों से बात की। परिजनों ने चिमनगंज थाने में शिकायत कर दी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ