महिला डॉक्टर के कपड़े फाड़े, बाल खींचे, जमकर पीटा: शहडोल मेडिकल कॉलेज में साथी डॉक्टरों ने की मारपीट, जान से मारने की दी धमकीhttps://dainik.bhaskar.com/MI6JTqWXCWb

शहडोल में बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम में महिला डॉक्टर पर दो साथी इंटर्न महिला डॉक्टरों ने हमला कर दिया। उन्होंने डॉक्टर के कपड़े फाड़े और बाल पकड़कर खींचे। इसके बाद जमकर पीटा। जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता और मेडिकल स्टाफ ने आरोपी डॉक्टरों के निलंबन और आपराधिक कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि आरोपी डॉक्टर इससे पहले भी नफीस बस विवाद और महादेव प्रकरण जैसी घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं।

घटना से जुड़ी तस्वीरें”

l

पीड़िता बोली- बाल खींचकर नीचे गिराया, कपड़े फाड़े
पीड़िता डॉक्टर ने शिकायत में बताया कि गुरुवार को मैं नियमित ड्यूटी पर लेबर रूम में मौजूद थी। रात करीब 9.30 बजे अचानक शानू अग्रवाल और योगिता त्यागी ने मेरे साथ अत्यंत आपत्तिजनक, अभद्र व्यवहार किया। साथ ही मारने की धमकी व हॉस्टल में मिलने पर मारने की धमकी दी और वापस चली गई। उस समय वहां JR पद‌मीनी मैम, इंटर्न, नर्सिंग स्टाफ और गार्ड भी मौजूद थे

शुक्रवार देर रात 2:15-2:40 बजे के बीच में ऑन ड्यूटी लेबर रूम में मरीज की डिलीवरी कराने में व्यस्त थी। तभी शानू और योगिता नशे की हालत में फिर से वहां पहुंचे। इसके बाद मेरा हाथ पकड़कर बाहर खींचने की कोशिश की।

उन्होंने मेरे बाल खींचकर नीचे गिरा दिया। मेरे कपड़े फाड़ दिए। जब ऑन ड्यूटी इंटर्न सीता मीणा ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनसे भी गाली गलौज, अभद्र व्यवहार व मारपीट की। उसके कपड़े भी फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी है।”कॉलेज प्रबंधन ने जांच कमेटी बनाई
सीसीटीवी में दिख रहा है कि हड़बड़ाते हुए डॉक्टर लेबर रूम के भीतर जाते हैं। वहां धक्का-मुक्की करते हैं। घटना के समय वहां नर्सिंग स्टाफ, गार्ड और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। इधर, मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने ड्यूटी को लेकर विवाद की बात मानी है। शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है।”

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ