राजगढ़ में 6 लोगों पर एसिड अटैक: कार-बाइक की टक्कर के बाद हुआ विवाद; गुस्साए पिता-पुत्र ने कार सवारों पर फेंका एसिड

राजगढ़ में विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर एसिड फेंक दिया। 6 लोग झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना जलालपुरा गांव के पास आगरा-मुंबई हाईवे में गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। बाइक और कार की टक्कर के बाद बाइक सवार पिता-पुत्र ने एसिड फेंका। कालीपीठ पुलिस मौके पर पहुंची और एसिड अटैक, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रॉन्ग साइड से आ रही थी बाइक
जानकारी के मुताबिक, फूल सिंह यादव अपनी बाइक से रॉन्ग साइड से आ रहा था। तभी सामने से आ रही एक कार से उसकी टक्कर हो गई। बाइक सवार को हल्की चोटें आईं। कार चालक ने इलाज कराने और बाइक को नुकसान की भरपाई करने की बात कही। कार चालक कहीं भाग न जाए, इसलिए बाइक सवार ने उनसे कार की चाबी मांगी। कार चालक के मना करने पर विवाद हो गया।

बाइक सवारों ने किया एसिड अटैक
मामला शांत कराने सुआहेड़ी गांव से कार चालक के परिचित पहुंचे। इसी बीच, बाइक सवार का रिश्तेदार नीलेश शिवहरे भी मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद फूल सिंह यादव और उसका बेटा अभिषेक यादव एसिड लेकर आए और वहां मौजूद लोगों पर फेंक दिया।

हमले में ये लोग झुलसे

• गोपाल गुर्जर (22): पीठ झुलसी

• भंवर सिंह गुर्जर (32): पीठ और गाल झुलसे

• रामगोपाल गुर्जर (26): हाथ और पैर झुलसे

• राजू गुर्जर (30): पीठ झुलसी

• बनेसिंह गुर्जर (35): सीना और चेहरा झुलसे

• कमल सिंह गुर्जर: हल्की जलन

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ