घंटों इंतजार, फिर भी नहीं मिल रहा मरीजों को इलाज: कटनी जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, गर्भवतियों को भी लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा

कटनी जिला अस्पताल में मरीजों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। दूर-दराज से आए मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा, क्योंकि डॉक्टर अपनी ड्यूटी से गायब रहते हैं। आलम यह है कि सुबह जब सबसे ज्यादा मरीज आते हैं तो डॉक्टरों के चेंबर खाली पड़े रहते हैं।

आज सुबह भी जिला अस्पताल का यही हाल था। मेडिसिन ओपीडी में तीन डॉक्टरों की ड्यूटी थी, लेकिन सिर्फ एक ही डॉक्टर मौजूद थे। बाकी दो डॉक्टर अपने चेंबर से गायब थे। मरीजों ने बताया कि वे दो घंटे से ज़्यादा समय से डॉक्टर का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उन्हें कई बार बिना इलाज के ही लौटना पड़ता है।

पड़ोसी जिलों के मरीज भी होते हैं निराश

कटनी जिला अस्पताल में सिर्फ स्थानीय मरीजों का ही नहीं, बल्कि उमरिया, मैहर और पन्ना जैसे पड़ोसी जिलों के मरीजों का भी भार रहता है। बेहतर इलाज की उम्मीद में आने वाले इन मरीजों को भी डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण निराशा ही हाथ लगती है।

मातृ एवं शिशु विंग में भी दुर्दशा

जिला अस्पताल के पीछे बनी नई मातृ एवं शिशु विंग की हालत भी खराब है। सिर्फ एक ही रजिस्ट्रेशन काउंटर होने के कारण 50 से ज़्यादा महिलाएं लाइन में खड़ी थीं, जिनमें से ज़्यादातर गर्भवती थीं। लंबी कतार के चलते कई गर्भवती महिलाएं थक कर फर्श पर ही बैठ गईं।

राउंड पर होने तो कभी ज़रूरी काम से बाहर जाने का बहाना

डॉक्टरों के कमरों के बाहर मरीज इंतज़ार करते रहे, जबकि नर्सें कभी डॉक्टर के राउंड पर होने तो कभी किसी ज़रूरी काम से बाहर जाने का बहाना बनाती रहीं। सिविल सर्जन यशवंत वर्मा ने आश्वासन दिया है कि ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि मातृ एवं शिशु विंग में गहन चिकित्सा इकाई का निर्माण किया जा रहा है और ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 5 बजे से 6 बजे तक है। हालांकि, ये आश्वासन ज़मीनी हकीकत से दूर नजर आते हैं, जहां मरीजों को लगातार असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ