आरक्षक को बोनट पर घसीटा, हत्या के प्रयास का केस: कार से कई गाड़ियों को टक्कर मारी, लोगों को लहूलुहान किया; भांजी को अस्पताल ले जा रहा था

ग्वालियर में पुलिसकर्मी को कार से टक्कर मारने और 30 फीट तक घसीटने वाले नाबालिग पर एफआईआर हो गई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

दरअसल, 10 सितंबर बुधवार शाम को एक नाबालिग कार चालक ने रेसकोर्स रोड पर केशर मॉल के सामने एक के बाद 6 वाहनों को टक्कर मारी थी। कॉन्स्टेबल अतुल शर्मा ने उसे रोकने की कोशिश की तो उन्हें कार के बोनट पर लटकाकर घसीट ले गया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोकी और नाबालिग को पकड़ लिया। हादसे में कॉन्स्टेबल शर्मा, महिला समेत तीन लोग घायल हुए थे।

पुलिस ने हिट एंड रन के आरोपी को घटना के बाद पकड़ लिया था, जिसे नोटिस पर छोड़ दिया गया था। अब उसकी सही उम्र का पता लगाने के लिए पुलिस दस्तावेज खंगाल रही है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी 16 साल का है। वह आर्मी से रिटायर सूबेदार का बेटा है।

तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम…

पुलिस चेकिंग देखकर घबरा गया नाबालिग
घटना पड़ाव इलाके के बस स्टैंड तिराहे की है। नाबालिग कार से तीन साल की भांजी का इलाज कराने जा रहा था। तभी पुलिस चेकिंग देखकर हड़बड़ा गया और इसी हड़बड़ाहट में उसकी कार की स्पीड बढ़ गई। उसने स्कूटी सवार दंपती समेत करीब चार लोगों को टक्कर मार दी।

कॉन्स्टेबल और घायल महिला अस्पताल में भर्ती
ट्रैफिक पुलिस जवान अतुल शर्मा ने रोकना चाहा तो उसे भी टक्कर मार दी और बोनट पर घसीटते हुए ले गया। चेकिंग में लगे अन्य पुलिसकर्मियों और लोगों ने गाड़ी का पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद कॉन्स्टेबल कार से नीचे गिरा। पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। कॉन्स्टेबल के पैर में गंभीर चोट आई है। वह फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं, घायल महिला का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

आरक्षक के उपचार का खर्च पुलिस उठाएगी
हिट एंड रन घटना में घायल हुए आरक्षक अतुल शर्मा के इलाज का पूरा खर्च विभाग उठाएगा। विभाग में इस तरह की योजना है। आरक्षक अतुल के सिर और पैर में चोट है। पैर की प्लास्टिक सर्जरी होगी।”

हर दूसरे वाहन पर चढ़ी है काली फिल्म
जिले में हर दूसरी कार के कांच पर काली फिल्म चढ़ी हुई है। इन वाहनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन कई बार लोग पकड़े जाने पर पुलिस को हड़काते हैं। ये लोग पुलिस चेकिंग दिखते ही जाली निकाल देते हैं और बाद में लगा लेते हैं।

पड़ाव थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया –

सड़क पर पुलिसकर्मी समेत कई लोगों की जान को संकट में डालने वाले कार चालक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ