कटनी में चोर समझकर महिला की लाठी-डंडों से पिटाई, VIDEO: युवकों पर मामला दर्ज, टीआई बोले-भ्रामक खबरों की वजह से हुई वारदात

कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल, स्थानीय युवकों ने महिला को चोर समझकर लाठी-डंडों से पीट दिया। घटना रबर फैक्ट्री इलाके की है।

मंगलवार देर रात महिला वहां घूम रही थी। स्थानीय युवकों ने बिना किसी पूछताछ के उस पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो बुधवार देर रात सामने आया है। इसके आधार पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इलाज के बाद महिला को पति के साथ वापस भेजा

कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि 9 सितंबर को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम आशा बाई बताया। वह रीवा जिले की रहने वाली है। इलाज के बाद उसे उसके पति के साथ रीवा भेज दिया गया।

आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस

पुलिस का कहना है कि कटनी में चोर-लुटेरों के गिरोह की सक्रियता को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैल रही हैं। पुलिस ने इन अफवाहों से बचने की अपील की है। इसी तरह की भ्रामक जानकारी के कारण स्थानीय लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ