पिता और बेटों को सांप ने डसा: दोनों बच्चों की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती; परिवार ने सांप को मार डाला

बालाघाट में पिता और दो सगे भाइयों को करेत सांप ने डस लिया। 4 और 7 साल के दोनों भाइयों की मौत हो गई, जबकि पिता का गोंदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना बुधवार देर रात लांजी के कुल्पा गांव की है। दिनेश डहारे बेटे ईशांत (4) और कुणाल (7) के साथ खाना खाकर सो रहे थे। अचानक रात में तीनों को उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने पहले गांव के डॉक्टर को बुलाया। हालत बिगड़ने पर तीनों को गोंदिया ले जाया गया।

रास्ते में ही ईशांत ने दम तोड़ दिया। कुणाल की मौत गोंदिया के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की मौत सर्पदंश से हुई है। घटना के बाद परिवार ने घर में सांप को ढूंढकर मार डाला।

गांव में पसरा मातम
दो बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। मां बार-बार बेसुध हो रही है। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार कर्राहे, जनपद सदस्य महेन्द्र पटले और मंडल अध्यक्ष योगेश कुर्राहे ने परिवार से मिलकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

पिता दोनों बच्चों को बाइक पर अस्पताल ले गया
दिनेश डहारे का घर और खेत के आसपास है। पीछे कच्चा मकान है, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो पक्के कमरे बने हैं। कमरे में पति-पत्नी और दोनों बच्चे पलंग पर साथ सोए थे। रात में जब दिनेश डहारे को पैर में किसी जीव के काटने जैसा लगा, तो वह नींद से जागा। उसने देखा कि छोटा बेटा ईशांत उल्टियां कर रहा है। उसने पत्नी को जगाया। दोनों को बाइक से गांव के डॉक्टर के पास लेकर उसे पहुंचे।

इसी बीच बड़ा बेटे कुणाल ने भी चक्कर आने की बात कही। बड़े बेटे की हालत बिगड़ने के बाद भी सभी गोंदिया के लिए रवाना हो गए। इस दौरान रास्ते में ईशांत की मौत हो गई, जबकि कुणाल ने गोंदिया में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पिता का गोंदिया के निजी अस्पताल में भर्ती है।

एक ही पलंग पर सो रहा था परिवार
बताया जाता है कि सांप डांडेकर (कॉमन करेत) प्रजात

का था। घर के बाहर दिखाई देने के बाद उसे लोगों ने मार दिया। सरपंच सुनैना जतिन नगपुरे ने बताया कि परिवार एक ही पलंग पर सोया था। सांप ने पहले छोटे, फिर बड़े बेटे और बाद में उसके पिता को काटा है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ