गांव में नहीं थी सड़क, बीमार बुजुर्ग को खटिया पर उठाकर ले गए ग्रामीण

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पिपरिया के अंतर्गत आने वाले सांगवानी गांव में सड़क न होने की वजह से एक बुजुर्ग मरीज को एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को खटिया का सहारा लेना पड़ा।ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम 70 वर्षीय आशाराम यादव की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें खून की उल्टी हुई, जिसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। लेकिन कच्ची और खराब सड़क के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। मजबूरी में परिजन और ग्रामीणों ने मरीज को चारपाई पर लिटाकर करीब एक किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वहां पहले से खड़ी एंबुलेंस में मरीज को बैठाकर भीमपुर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने आशाराम यादव को जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया।गांव के लोगों का कहना है कि बरसात में सड़क की हालत और खराब हो जाती है। यहां तक कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो सका। बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना हमेशा चुनौती बन जाता है।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण मरीज की जान पर खतरा बढ़ गया। अब वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार और प्रशासन इस समस्या पर ध्यान देगा और जल्द ही सड़क का निर्माण होगा।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ