पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास, मध्यप्रदेश में 3 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे

धार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिन 17 सितंबर 2025 को मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर तहसील स्थित ग्राम भैसोला में पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के साथ सेवा पखवाड़ा भी शुरू करेंगे।पीएम मित्रा पार्क देश का पहला औद्योगिक पार्क होगा, जो विशेष रूप से जनजातीय बहुल मालवा अंचल में स्थापित किया जा रहा है। इस पार्क में कुल 526 हेक्टेयर (1300 एकड़) क्षेत्र में लघु, मध्यम और टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज के लिए स्थान उपलब्ध होगा। इसके साथ ही लॉजिस्टिक, कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्लॉट भी शामिल होंगे। ऑर्गेनिक वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था भी की जाएगी।अब तक 35 औद्योगिक इकाइयों ने आवेदन प्रस्तुत किए हैं। अनुमान है कि आवेदन संख्या और बढ़ेगी। इस परियोजना में कुल निवेश लगभग 2100 करोड़ रुपए किया जाएगा। पार्क से 1 लाख प्रत्यक्ष और 2 लाख से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।यह देशभर में मंजूर 7 पीएम मित्रा पार्कों में पहला है, जिसका शिलान्यास किया जा रहा है। पहले दौरा 25 अगस्त को तय था, लेकिन अब पीएम मोदी 17 सितंबर को ही कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मित्रा पार्क मध्यप्रदेश की औद्योगिक तस्वीर बदलने और टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ