सागर में जनसुनवाई में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश: एंबुलेंस के पायलट पद से हटाने से था परेशान, कलेक्ट्रेट में खुद पर डाला केरोसिन

सागर के कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार दोपहर एक युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। घटना देख आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और समझाइश देकर शांत कराया। अंदर ले जाकर युवक के पुलिस ने बयान लिए हैं।

दरअसल, अभय राज अपने साथियों के साथ कलेक्टर कार्यालय मांगों को लेकर पहुंचे। उन्होंने सागर जिला के 108 वाहन के अधिकारी द्वारा मानसिक प्रताड़ना और भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि 108 एंबुलेंस वाहन के अधिकारी द्वारा रिश्वत नहीं देने पर कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। नौकरी से हटा दिया जाता है।

आरोप- एचआर डिपार्टमेंट के अधिकारी शामिल
आरोप है कि, पहले भी मामले की शिकायत की गई। लेकिन अब तक कोई जांच नहीं हुई है। एचआर डिपार्टमेंट के अधिकारी इन से मिले हुए हैं। जिसके कारण इतने आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि हर महीने रिश्वत नहीं देने के कारण करीब 50 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है।

वापस ड्यूटी पर बुलाने की मांग की

उनकी मांग है कि मामले की जांच करके कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर बुलाया जाए। बार-बार आवेदन देने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। जिस कारण से सभी लोग बेरोजगार हैं और मानसिक तनाव, आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। इसी दौरान सुनवाई नहीं होने से परेशान अभय राज ने खुद पर केरोसिन डाल लिया। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो दौड़े और उसे पकड़ा। समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने अभय राज के बयान लिए हैं और मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ