रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टर में चोरी कर लगाई आग: कटनी में एरिया मैनेजर की कार घेरकर धरना दिया, सुरक्षा व्यवस्था की मांग की

कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र में रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टर में चोरी और आगजनी की घटना सामने आई है। चोरों ने दो रेलवे कर्मचारियों विरनदास और एक अन्य कर्मी के घरों में घुसकर चोरी की। इसके बाद घर में आग लगा दी। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है|

कर्मचारियों ने एरिया मैनेजर की कार का किया घेराव

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी एकजुट हुए। वे अपनी ड्यूटी छोड़कर एरिया मैनेजर के बंगले के बाहर पहुंच गए। एरिया मैनेजर रोहित सिंह जब कार से बाहर निकलने लगे, तो कर्मचारियों ने उनकी कार को घेर लिया। कर्मचारियों ने कार के सामने बैठकर धरना दिया।

रेलवे प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनकी मुख्य मांग रेलवे क्वार्टरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की है। कर्मचारियों का आरोप है कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

स्थिति को देखते हुए जीआरपी, आरपीएफ और एनकेजे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाया। एरिया मैनेजर की कार को वहां से निकलवाया। आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ