कटनी में पुलिसकर्मियों ने मेडिकल स्टोर मालिक को पीटा: तीन आरक्षकों पर मारपीट का आरोप; सीसीटीवी में दिखे पीटते हुए

कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के बिलहरी में एक मेडिकल स्टोर मालिक के साथ तीन पुलिसकर्मियों की ओर से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 1 सितंबर की रात 11:30 बजे की है। पीड़ित लवकुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

लवकुमार यादव बिलहरी के मेन बाजार में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनका आरोप है कि आरक्षक धर्मेंद्र यादव, संतोष प्रजापति और लव उपाध्याय शराब की बोतल लेकर उनके स्टोर पर आए। पुलिसकर्मियों ने बोतल स्टोर में रखकर लवकुमार पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया। रुपयों की मांग करने लगे।

लवकुमार ने पुलिसकर्मियों की मांग नहीं मानी। इसके बाद तीनों आरक्षकों ने उनके साथ मारपीट की। यह पूरी घटना स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दोषी पाए जाने पर लेंगे एक्शन

एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि बिलहरी चौकी में तैनात तीनों आरक्षकों के खिलाफ शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ