रपंच की हत्या के विरोध में सरपंचों ने की नारेबाजी: परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

बीना में देवल पंचायत के सरपंच लखन सिंह यादव की हत्या के विरोध में सरपंच संघ के सदस्य तहसील कार्यालय पहुंचे। सरपंचों ने कहा कि यह घटना ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले जनप्रतिनिधियों के लिए चिंता का विषय है। इससे उनके मनोबल पर असर पड़ता है।

सरपंच संघ के सदस्यों ने एसडीएम विजय डेहरिया को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरपंचों को आत्मरक्षा के लिए रिवॉल्वर लाइसेंस देने की मांग की। साथ ही मृतक सरपंच के परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी।

सरपंचों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद होते हैं। कभी-कभी हत्याएं भी हो जाती हैं। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरपंचों पर दर्ज होने वाली शिकायतों की पहले निष्पक्ष जांच हो।
हरगोविंद पटेल, संजय उपाध्याय, बलराम बुंदेला समेत कई सरपंच ज्ञापन देने पहुंचे थे। एसडीएम ने बताया कि पंचायत राज अधिनियम के तहत सरपंचों को अतिक्रमण हटाने का अधिकार है। इसके लिए पहले नोटिस जारी करें। अतिक्रमण न हटे तो ग्रामसभा प्रस्ताव पारित कर तहसीलदार को सूचित करें।
Screenshot
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ