सागर में ट्राईसाइकल के लिए सड़क पर लेटा दिव्यांग: रीड की हड्‌डी टूटने से चल नहीं सका, कलेक्टर कार्यालय में 20 मिनट चला हंगामा

सागर कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को बड़ा हंगामा हो गया। खजरा निवासी दिव्यांग अर्जुन सिंह लोधी बैटरी वाली ट्राईसाइकल की मांग पूरी न होने से सड़क पर लेट गया। करीब 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा। बाद में अधिकारियों ने समझाइश देकर उसे उठाया और जिला अस्पताल भेजा।

अर्जुन सिंह लोधी बैटरी वाली ट्राईसाइकिल की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय आया था। सुनवाई न होने से वह कलेक्टर ऑफिस के सामने सड़क पर लेट गया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही रुक गई। कर्मचारियों ने अधिकारियों को बुलाया तो समझाइश देकर उसे उठाया गया।

अस्पताल भेजा, ट्राईसाइकल का आश्वासन”

अधिकारियों ने अर्जुन को आश्वासन दिया कि चेकअप के बाद उसे ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद ही वह सड़क से हटा। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

गेट की चपेट में आने से टूटी थी हड्‌डी

अर्जुन ने बताया कि एक साल पहले गेट की चपेट में आने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। चल नहीं पाने के कारण सामान्य ट्राईसाइकल दी गई थी, जो अब खराब हो चुकी है। उसने आरोप लगाया कि अस्पताल में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए डॉक्टर पैसे मांगते हैं। पैसे न देने पर हस्ताक्षर तक नहीं करते।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ