महापौर की भैंस के लिए सरकारी एम्बुलेंस से ढोया भूसा: मुरैना में निगम की गौशाला से मंगाए दो बोरे; पूछा तो बोलीं- भैंस भूसा ही खाएगी

मुरैना में महापौर की भैंस के लिए नगर निगम की गोशाला से सरकारी एम्बुलेंस में भरकर भूसा मंगाया गया। उनके निजी नौकर ने इस बात को स्वीकार किया है। मामला सोमवार का है। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया।

महापौर शारदा सोलंकी के लिए नगर निगम ने नया आवास बनवाया है, लेकिन वे पुराने आवास पर ही रह रही हैं। यहां उन्होंने भैंस पाल रखी है। इसी भैंस के लिए निगम की देवरी गोशाला से दो बोरों में भूसा भरा गया। फिर निगम की ही पशु एम्बुलेंस में इसे लादा गया। एम्बुलेंस महापौर आवास पर पहुंची, जहां भूसे से भरे बोरे उतारे गए।

महापौर आवास पर ही उनका दफ्तर भी है। यहां पली भैंस की देखभाल के लिए उन्होंने एक नौकर भी रखा है। सरकारी एम्बुलेंस से चारा ढोने का वीडियो आने के बाद अब इस नौकर के वेतन के स्रोत पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

गोसेवक बोले- जरूरत पड़ने पर नहीं मिलती एम्बुलेंस
देवरी गोशाला नगर निगम चलाता है। शहर के समाजसेवी इसमें मदद करते हैं। इसी पैसे से चारा, भूसा और अन्य व्यवस्थाएं की जाती हैं। बीमार या घायल गायों के इलाज के लिए नगर निगम को सरकारी एम्बुलेंस दी गई है।

गोसेवक रुद्र प्रताप ने कहा- जब कभी भी हम बीमार पशु के लिए एम्बुलेंस बुलाते हैं तो वह घंटों बाद आती है। कभी-कभी तो आती ही नहीं। पशुओं के लिए प्राइवेट वाहन की व्यवस्थाएं करनी पड़ती है। जबकि इस एम्बुलेंस का इस्तेमाल महापौर के निजी पशुओं के लिए किया जा रहा है। ये गलत है। हम इसकी शिकायत करेंगे।

गोशाला प्रभारी ने कहा- मामले को दिखवाता हूं
देवरी गोशाला प्रभारी कोमल सिंह ने कहा- महापौर के बंगले पर एम्बुलेंस से भूसा पहुंचाना गलत है। मामले को दिखवाता हूं।”

महापौर की सफाई- टाल से आता है भूसा

महापौर शारदा सोलंकी ने एम्बुलेंस से भूसा लाने की बात को नकारते हुए कहा- भैंस भूसा ही खाएगी। यहां पली भैंस के लिए भूसा प्राइवेट टाल से आता है। एम्बुलेंस के इस्तेमाल के उपयोग का आरोप गलत है।

उन्होंने कहा- मैं गायों से असीम प्रेम करती हूं। उनकी सेवा करती हूं। मैंने गोशाला की स्थिति में सुधार किया है। महीने में एक बार निरीक्षण करने जाती हूं।

2024 में कांग्रेस से बीजेपी में आईं
कांग्रेस नेता शारदा सोलंकी जुलाई 2022 में महापौर चुनी गई थीं। 2024 लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गईं। इससे पहले मंडी सदस्य भी रही हैं।

सोलंकी के जेठ बाबूलाल सोलंकी 1980 में मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद रहे हैं।

नगर निगम कमिश्नर ने नहीं उठाया फोन
मामले में नगर निगम कमिश्नर सतेंद्र सिंह धाकरे से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ