एमपी में वाहन स्क्रैप कराने पर 50 प्रतिशत छूट: कैबिनेट का फैसला- स्क्रैप करने वाली एजेंसी को इंडस्ट्री का दर्जा; जनता सीधे चुनेगी निकाय अध्यक्ष

मध्यप्रदेश में वाहन स्क्रैप कराने वाले व्यक्ति को आरटीओ टैक्स में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। ये छूट बीएस-1 और बीएस-2 कैटेगरी के वाहनों को स्क्रैप कराने पर मिलेगी। स्क्रैप करने वाली संस्था को इंडस्ट्री का दर्जा दिया जाएगा। यह फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।

कैबिनेट ने नगरीय निकायों में अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने के अध्यादेश को भी मंजूरी दे दी है। अब जनता सीधे अध्यक्ष चुन सकेगी।

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कि वाहन स्क्रैप कराने पर भारत सरकार ने भी सब्सिडी देने की बात कही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह सरकार का बड़ा फैसला होगा। बीएस 5 गाड़ी आने लगी हैं। ऐसे में धीरे-धीरे बीएस 1, बीएस 2 और अन्य कैटेगरी के वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा।

विजयवर्गीय ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष के लिए अगला चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। इसके लिए अभी दो साल का समय है। इसकी प्रक्रिया पूरी करने में समय लगना है, इसलिए अभी से इसका फैसला किया गया है। ऐसे में जो लोग नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे अभी से सीधे चुनाव के लिए तैयारी कर सकेंगे।
पीएम के जन्मदिन पर स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार थीम पर कार्यक्रम

विजयवर्गीय ने बताया कि कैबिनेट बैठक के पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को धार जिले के बदनावर में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर स्वस्थ नारी -सशक्त परिवार, स्वदेशी, एक पेड़ मां के नाम, एक बगिया मां के नाम, जनमन योजना, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान और मिशन कर्मयोगी की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ