अवैध शराब बिक्री की शिकायत करने वाले परिवार पर हमला: कटनी में 4 युवकों ने घर में घुसकर महिलाओं से की मारपीट; सीसीटीवी कैमरे तोड़े

कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का विरोध करने वाले परिवार पर हमला हुआ है। रामनिवास वार्ड की रिंकू गली में रविवार देर रात चार युवक एक परिवार के घर में घुस आए। आरोपियों ने महिलाओं से मारपीट की और लूटपाट की।

घटना में आरोपियों ने घर में लगे दो सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पीड़ित परिवार ने पहले अवैध शराब बिक्री की शिकायत की थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने यह वारदात की। पीड़िता लक्ष्मी बाई आरख ने बताया कि उन्होंने सिर्फ शराब बिक्री का विरोध किया था।

बबिता बाई आरख ने बताया कि आरोपियों ने घर का सामान तोड़ा और धमकी दी कि शिकायत करने पर अंजाम बुरा होगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

आरोपियों का पहले से पुलिस रिकॉर्ड

रघुनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि फरियादी गणेश आरख की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ