कटनी में फर्जी सिम बेचने वाला रैकेट पकड़ाया: आधार कार्ड से एक्टिवेट कर साइबर अपराधियों को बेचते थे सिम; 2 गिरफ्ता

कटनी के बहोरीबंद में पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले गिरोह पकड़ा है। आरोपी लोगों के आधार कार्ड और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी सिम एक्टिवेट करते थे। इन सिम को साइबर अपराध करने वालों को बेचा जाता था।

पुलिस ने इस मामले में एक सिम विक्रेता एजेंट और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। मामला झरौली निवासी मूरत सिंह की शिकायत पर सामने आया। थाना प्रभारी अखिलेश दहिया के अनुसार, आरोपी जितेंद्र बर्मन एयरटेल पेमेंट बैंक का एजेंट था। वह खाते खुलवाने और सिम पोर्ट कराने का काम करता था।

सिम खरीदने वालों के नाम आए सामने

जितेंद्र ने मूरत सिंह और आनंद कुमार चौधरी के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर एयरटेल की चार फर्जी सिम एक्टिवेट कीं। इन सिम को 500-500 रुपए में अमाड़ी के इब्राहिम खान, सलमान खान, मुस्तकीम खान और मसंधा के संदीप लोधी को बेच दिया गया।

जांच में जितेंद्र का साथी आदर्श चौधरी भी इस धंधे में शामिल पाया गया। पुलिस ने मुस्तकीम खान और आदर्श चौधरी को गिरफ्तार किया है। आदर्श के पास से एक मोटो 5जी मोबाइल बरामद हुआ। इसमें एयरटेल और जियो की फर्जी सिम लगी थीं। मोबाइल कवर में तीन फर्जी वोडाफोन-आइडिया सिम भी मिलीं।

तीन बैंकों के कार्ड

मिलेगिरफ्तार आरोपी मुस्तकीम खान के पास से भी दो जियो, दो एयरटेल और एक वीआई कंपनी की फर्जी सिम, साथ ही तीन अलग-अलग बैंकों के डेबिट कार्ड और एक चेकबुक बरामद की गई है। बहोरीबंद पुलिस ने पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी, आईटी एक्ट, टेलीकम्यूनिकेशन एक्ट 2023 और आधार एक्ट 2016 की धाराओं के तहत कार्रवाई की है

आदर्श चौधरी 23 वर्षीय निवासी पटीराजा और मुस्तकीम खान 24 वर्षीय निवासी अमाड़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ