शिप्रा नदी कार हादसा: सब इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा का शव बरामद, महिला आरक्षक और कार की तलाश जारी

भोपाल। शिप्रा नदी में हुए भयानक कार हादसे के तीसरे दिन सोमवार को सब इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा का शव भैरवगढ़ पुलिया के नीचे से बरामद कर लिया गया। इससे पहले रविवार को उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव भी इसी स्थान से मिला था। हादसे में लापता महिला आरक्षक आरती पाल और कार की अभी भी तलाश जारी है।

सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि मदनलाल निनामा का शव घटनास्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूर भैरवगढ़ ब्रिज के पास मिला। हादसा शनिवार रात लगभग 9 बजे हुआ था, जब शिप्रा नदी के ब्रिज से एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी थी।

कार में कुल तीन लोग सवार थे। अब तक दो लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि महिला आरक्षक आरती पाल और कार का अभी पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीम लगातार शिप्रा नदी में तलाश कार्य जारी रखे हुए है ताकि महिला आरक्षक और कार को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।

स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी हर संभव प्रयास में जुटे हैं, ताकि इस दुखद घटना में लापता लोगों की खोज सफल हो सके

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ