मंदिर की सीढ़ियों में तड़प-तड़प कर मौत, दोस्तों ने चाकुओं से गोद दिया सीना

ग्वालियर। हीरा भूमिया मंदिर की सीढ़ियों पर सोमवार सुबह 35 वर्षीय आनंद पाल का शव बरामद हुआ। मृतक के सीने पर चार-पांच गंभीर चाकू के वार थे। पुलिस को आशंका है कि नशे के दौरान दोस्तों के साथ हुई बहस के बाद उसकी हत्या की गई। आनंद हलवाई का काम करता था और उसके खिलाफ चोरी व मारपीट सहित 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस को सूचना मिलने पर बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला कि आनंद को जमीन पर पटककर चाकू से घायल किया गया। आनंद के पिता रामवरन पाल ने आरोप लगाया कि यह हत्या उसके दोस्तों ने की है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार आनंद को वर्ष 2024 में जिलाबदर भी किया गया था। पुलिस उसके अन्य थानों में दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है। सीएसपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं और पुलिस उन्हें जल्द पकड़ने के लिए हर पहलू पर जांच कर रही है।

आनंद रविवार शाम को घर से निकला था और सुबह ही लक्ष्मण तलैया स्थित मंदिर की सीढ़ियों पर मृत पाया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रात में कौन-कौन आनंद के साथ मौजूद थे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक