मध्य प्रदेश में 16 राप्रसे अधिकारी IAS संवर्ग में नियुक्त

भोपाल। मध्य प्रदेश के 16 राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में नियुक्ति दी गई है। भारत सरकार ने इस नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। विशेष रूप से यह नियुक्ति एक साथ दो वर्षों (2023 और 2024) के लिए की गई है।

इन नियुक्तियों में शामिल प्रमुख नामों में कैलाश बुंदेला और रोहन सक्सेना शामिल हैं। अन्य चयनित अधिकारियों में नारायण प्रसाद नामदेव, नंदा कुशरे, अनिल कुमार डामोर, सविता झानिए, सारिका भूरिया, कमल सोलंकी, जितेंद्र सिंह चौहान, संतोष कुमार टैगोर, निशा डामर, राकेश कुशरे, शैली कनेश, कविता बतिया, सपना जैन और आशीष कुमार पाठक शामिल हैं।

हालांकि, इन नियुक्तियों को राज्य सरकार बनाम कमल नागर, विनय निगम, अरुण परमार, राजेश ओगरे, भारती ओगरे और विवेक श्रोत्रिय के हाई कोर्ट में चल रहे प्रकरण के निर्णय के अधीन बताया गया है।

इस बार कुल आठ पद 2023 और आठ पद 2024 के लिए उपलब्ध थे। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दोनों वर्षों के लिए एक साथ विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में सेवा अभिलेख के आधार पर चयन किया गया। प्रत्येक पद के लिए तीन नामों पर विचार कर IAS संवर्ग में नियुक्ति दी गई।

यह नियुक्ति मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान