Indian Railways: त्योहार में घर जाने की टेंशन खत्म, 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगी रेलवे, पमरे की पांच स्पेशल ट्रेनें 80 फेरे लगाएंगी

जबलपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) क्षेत्र की पांच विशेष पूजा स्पेशल ट्रेनें भी संचालित की जाएंगी, जो कुल 80 फेरे चलाएंगी। ये ट्रेनें रानी कमलापति, जबलपुर और सोगरिया से दानापुर, रीवा व डॉ. आंबेडकर नगर के बीच चलेगी। सभी स्पेशल ट्रेनें 21 सितंबर से 30 नवंबर के बीच चलेंगी।

पमरे की पांच पूजा स्पेशल ट्रेनें इस प्रकार हैं:

  1. रानी कमलापति – दानापुर – रानी कमलापति (11-11 फेरे)
  2. जबलपुर – दानापुर – जबलपुर (12-12 फेरे)
  3. सोगरिया – दानापुर – सोगरिया (6-6 फेरे)
  4. रीवा – रानी कमलापति – रीवा (6-6 फेरे)
  5. रीवा – डॉ. आंबेडकर नगर – रीवा (5-5 फेरे)

इसके अलावा, पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रानी कमलापति – गया – रानी कमलापति तथा जबलपुर – गया – जबलपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन में एक-एक वातानुकूलित 3 टियर और स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं।

इससे त्योहार पर यात्रियों को बेहतर सफर और सुविधा सुनिश्चित होगी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ