भोपाल: BU Bhopal के दीक्षांत समारोह में सीएम बोले – डॉक्टर की पढ़ाई हिंदी में होगी, झाबुआ में मेडिकल कॉलेज शुरू होगा

भोपाल। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (BU Bhopal) के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में डॉक्टर की पढ़ाई अब राष्ट्र भाषा हिंदी में कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि झाबुआ में मेडिकल कॉलेज बनने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा मानवता का विकास करती है और प्रदेश के कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में रोजगारपरक कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार मौजूद रहे। इस दौरान कुल 76 छात्रों को पीएचडी की डिग्री दी गई। 26 विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल भी प्रदान किए गए।उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटलीकरण किया जाएगा ताकि मूल्यांकन में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे। अब उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रीनिंग डिजिटल रूप से होगी और मूल कॉपियां विश्वविद्यालय में सुरक्षित रखी जाएंगी।

साथ ही मंत्री ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों में अन्य राज्यों की भाषाएं भी पढ़ाई जाएंगी। छात्र अब तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी जैसी भाषाएं सीख सकेंगे, जिससे वे देश और विदेश में बेहतर संवाद स्थापित कर सकेंगे। नए शैक्षणिक सत्र से यह व्यवस्था लागू होगी।मध्य प्रदेश सरकार का यह कदम भाषा विवाद के बीच एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक