कटनी में पूर्व CMHO जारी कर रहे सार्टिफिकेट: दमोह ट्रांसफर के बाद भी रेलवे वेंडर्स को मिल रहे सील लगे दस्तावेज; जांच की मांग

कटनी जिला अस्पताल में पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके अठया के नाम से रेलवे वेंडर्स को मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं।

डॉ. अठया 7 जून को दमोह स्थानांतरित हो चुके हैं। फिर भी उनकी सील और हस्ताक्षर से कटनी जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट के रूप में प्रमाण पत्र जारी हो रहे हैं। इन दस्तावेजों में ओपीडी पर्ची, जांच रिपोर्ट और मेडिकल सर्टिफिकेट शामिल हैं।

डॉ. अठया ने कई रेलवे वेंडर्स को ये सर्टिफिकेट दिए हैं। 30 अगस्त को अंकित पटेल और रिंकू बर्मन के नाम जारी सर्टिफिकेट में भी यही अनियमितता पाई गई है। सभी सर्टिफिकेट पर जिला अस्पताल की ओपीडी पर्ची नंबर अंकित है।

इस मामले में अस्पताल की ओपीडी पर्ची जारी करने वाली एजेंसियों के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है। मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक दूसरी पर्ची कर्मचारी के विशेष आईडी और पासवर्ड के बिना नहीं निकाली जा सकती। यह स्पष्ट करता है कि इस कार्य में अस्पताल के कुछ कर्मचारियों का हाथ है।

पूर्व CMHO बोले- मैं पहले एक डॉक्टर हूं

इस मामले में पूर्व सीएमएओ डॉ. आरके अठया ने बताया है कि मेरा तबादला दमोह भले हो गया है, लेकिन मैं एक चिकित्सक हूं और जांच के लिए लिख सकता हूं। मेरा पहला दायित्व लोगों का इलाज करना और परामर्श देना है। यह बात अलग है कि ओपीडी पर्ची जिला अस्पताल की थी। शायद मेडिकल सर्टिफिकेट जारी नहीं किया। लोग बेवजह शिकायत कर रहे हैं।

हमारे पास नहीं आई शिकायत

इस पूरे मामले में सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने कहा कि जिला अस्पताल में कोई भी रेडियोलॉजिस्ट पदस्थ नहीं हैं। मेडिकल सर्टिफिकेट और ओपीडी पर्चियों में जो डॉ. आरके अठया के सील-साइन हैं। वे वर्तमान में जिला अस्पताल में पदस्थ नहीं हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ