शिप्रा में कार गिरी, टीआई का शव मिला: उज्जैन में एसआई-कॉन्स्टेबल को तलाश रही टीम; गुमशुदा मामले की जांच करने जा रहे थे

उज्जैन में शिप्रा नदी में कार गिरने से लापता हुए तीन पुलिसकर्मियों में से एक का शव मिल गया है। उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा की डेडबॉडी सुबह करीब 8 बजे स्पॉट से 4 किलोमीटर दूर मिली। रेस्क्यू टीमें एसआई मदनलाल निमामा और कॉन्स्टेबल आरती पाल को तलाश रही हैं।

एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, तीनों पुलिसकर्मी शनिवार को उज्जैन से चिंतामन के लिए निकले थे। वे एक लड़की के लापता होने के मामले में जांच करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पुल से अनियंत्रित होकर शिप्रा में जा गिरी।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम बोट से और ड्रोन से कार की सर्चिंग कर रहे हैं। रात डेढ़ बजे अंधेरा ज्यादा होने के चलते रेस्क्यू रोक दिया गया था। इसे सुबह 7 बजे दोबारा शुरू किया गया।

सर्चिंग के दौरान नदी से एक अन्य पुरुष का शव मिला है। पहले ये शव एसआई मदनलाल निमामा का माना जा रहा था। लेकिन बाद में इसके निमामा का नहीं होने की पुष्टि हो गई। फिलहाल, उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

कॉन्स्टेबल आरती चला रही थी कार
एसपी शर्मा के मुताबिक, कार कॉन्स्टेबल आरती पाल चला रही थीं। उन्हेल थाना इलाके से दो दिन पहले 14 साल की लड़की गुमशुदा हो गई है। इसी मामले में तीनों पुलिसकर्मी चिंतामन की तरफ जा रहे थे।

41 साल की आरती की शादी नहीं हुई थी। 6 माह पहले ही उनके भाई की मौत हुई है।

पानी का बहाव तेज होने से सर्चिंग में परेशानी
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात ब्रिज के पास एएसआई लोकेश सिंह तोमर तैनात थे। इसी दौरान सफेद रंग की कार पुल पर पहुंचते ही असंतुलित हुई। रेलिंग नहीं होने से कार नीचे नदी में जा गिरी।

पानी का बहाव इतना तेज था कि नदी में गिरते ही कार डूब गई। सूचना मिलते ही एसपी प्रदीप शर्मा, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा, अपर आयुक्त संतोष टैगोर, एसडीईआरएफ, होमगार्ड, नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कार ब्रिज के लेफ्ट साइड से नीचे गिरी। नदी पुल से करीब 12 फीट नीचे है। पानी का बहाव अधिक होने से सर्चिंग में परेशानी आ रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ