नर्सिंग स्टूडेंट बोला- बीमारी यीशु की प्रार्थना से दूर होगी: रतलाम मेडिकल कॉलेज आए मरीज पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 गिरफ्तार

तुम बार-बार बीमार होते हो। बीमारी प्रभु यीशु की नियमित प्रार्थना से ही दूर होगी। ईसाई धर्म को स्वीकार कर लो।

ये बात कहकर कुछ लोग आदिवासियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। रतलाम में इलाज के बहाने ये काम किया जा रहा था। पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया है। तीन गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें एक आरोपी राजस्थान के बांसवाड़ा का है। वहीं, एक आरोपी रतलाम मेडिकल कॉलेज में पेरामेडिकल स्टाफ (नर्सिंग स्टूडेंट) है।

5 सितंबर को औद्योगिक इलाके में टैंकर रोड पर झोपड़ी में इलाज के बहाने धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे थे। यहां बड़ी संख्या में आदिवासी महिला और बच्चे मौजूद थे। सभी को इलाज और प्रार्थना के बहाने बुलाया था। झोपड़ी में बाइबल और क्रॉस भी मिला था।

हिंदू संगठनों के लोगों ने मौके से चार लोगों को पकड़ा था। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने धर्मांतरण कराने की बात कबूल कर ली। शनिवार शाम को चारों पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई।’

बीमारी ठीक न हो तो मुझे बताना’
विरियाखेड़ी के रहने वाले कैलाश निनामा ने शिकायत में पुलिस को बताया, मैं अनुसूचित जनजाति में आता हूं और मजदूरी करता हूं। 4-5 माह पहले स्वास्थ्य खराब होने पर मेडिकल कॉलेज गया था। यहां, जगदीश निनामा मिला। उसने कहा कि तुम्हें बीमारी में फायदा न हो तो मुझसे मिलना। इसके बाद मैं अपना इलाज कराकर घर आ गया।

कुछ दिन बाद जगदीश फिर मिला। उसने कहा कि मैं प्रभु यीशु की प्रार्थना करता हूं। मैं तुम्हारे लिए भी प्रार्थना करूंगा। वो तुम्हारे सारे दुख दूर करेंगे। शिवनगर में रहने वाले मेरे भाई विक्रम निनामा के घर हर शुक्रवार को प्रभु यीशु की प्रार्थना होती है। तुम शिवनगर आ जाना।

‘बीमारी से छुटकारा पाना है तो प्रार्थना करो’
कैलाश ने पुलिस को बताया, 5 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे मैं जगदीश के भाई विक्रम के घर गया। यहां जगदीश, विक्रम और मांगीलाल व अन्य लोग मिले। कुछ समय बाद विक्रम ने यीशु की प्रार्थना की। प्रसादी लेने के बाद लगभग सभी लोग चले गए। मैं वहीं पर था। जगदीश, विक्रम, मांगीलाल और अन्य व्यक्तियों ने मुझ पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया। जगदीश ने कहा कि विक्रम ने प्रार्थना से कई लोगों की बीमारी ठीक की है।

प्रसाद लेने के बाद मानसिक संतुलन खो बैठा
कैलाश निनामा ने बताया कि उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। वहां पर प्रसाद लिया था इस कारण मानसिक संतुलन खो बैठा था। विक्रम और उसके साथी वहां पर लोगों का सामूहिक धर्म परिवर्तन करवा रहे थे। कई लोगों की आंखों पर रूमाल बांधकर और सिर पर हाथ रखकर प्रार्थना करवा रहे थे। इसमें महिलाएं और बच्चे भी थे, जिनकी उम्र 18 साल से कम थी।

पुलिस ने जगदीश निनामा निवासी गंगासागर, विक्रम निनामा शिवनगर और मांगीलाल निवासी बांसवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। एक अज्ञात फरार है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ