जीएसटी स्लैब में बदलाव से ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ा फायदा, गाड़ियों की कीमतें घटेंगी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जीएसटी स्ट्रक्चर में बदलाव करते हुए 5 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 40 प्रतिशत का नया स्लैब लागू करने का फैसला किया है। क्रिसिल इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बदलाव से ऑटोमोबाइल उद्योग और ग्राहकों को सीधा फायदा होगा और गाड़ियों की कीमतों में 8.5 प्रतिशत तक की कमी आएगी।रिपोर्ट के मुताबिक 1,200 सीसी से कम पेट्रोल या 1,500 सीसी से कम डीजल इंजन वाली एंट्री-लेवल हैचबैक, प्रीमियम हैचबैक, कॉम्पैक्ट सेडान और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमतें करीब 8.5 प्रतिशत घटेंगी। वहीं बड़ी सेडान, कॉम्पैक्ट एसयूवी, मिड एसयूवी और एमपीवी में लगभग 3.5 प्रतिशत की कमी आएगी।1,500 सीसी से अधिक इंजन वाली प्रीमियम एसयूवी और एमपीवी में 6.7 प्रतिशत की गिरावट होगी, जबकि दोपहिया वाहनों की कीमतें 7.8 प्रतिशत तक घटेंगी। हालांकि 350 सीसी से ऊपर की प्रीमियम बाइक्स 6.9 प्रतिशत महंगी हो जाएंगी।रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रैक्टर और हाइड्रोजन वाहनों की कीमतें 6.3 प्रतिशत घटेंगी। तिपहिया, एलसीवी, एमएचसीवी और बसों में लगभग 7.8 प्रतिशत की कमी होगी। वहीं सभी ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू होने से कंपोनेंट्स की कीमतों में भी गिरावट आएगी।उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम त्योहारी सीजन में बिक्री को बढ़ावा देगा। किआ इंडिया के डीलर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि नए रेट्स 22 सितंबर से लागू होंगे, जिससे नवरात्रि पर ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। रेनॉल्ट इंडिया के एमडी वेंकटराम मामिलपल्‍ले ने इसे भारतीय अर्थव्यवस्था और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक सुधार बताया।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में नक्सल नेटवर्क का खुलासा: पांच जिलों तक फैला अर्बन नक्सल तंत्र

    28 सितंबर 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य में सक्रिय एक बड़े अर्बन नक्सल नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से नक्सली दंपत्ति जग्गू उर्फ रमेश कुरसम और…

    दुबई में भगवा पर रोक के बीच भी हुआ सत्संग, मनोज तिवारी बोले– दुनिया देख रही सनातन की ताकत

    छतरपुर (नवरात्रि विशेष):बागेश्वर धाम में चल रही नवरात्रि कथा के पांचवें दिन विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और दिल्ली के सांसद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ