कटनी में कर्ज से परेशान युवक ने दी जान: पेड़ से लटका मिला शव, हाथ पर लिखा- बंधन बैंक के कर्मचारी जिम्मेदार

कटनी के बहोरीबंद थाना क्षेत्र केक डिहुटा गांव में पूरन लाल मेहरा (28) ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपने हाथ पर ‘मेरी मौत का जिम्मेदार राजपाल सर, बंधन बैंक बहोरीबंद’ लिख कर छोड़ा।

पूरन लाल की पत्नी अनीता बाई ने प्राइवेट बैंक से 1.5 लाख रुपए का लोन लिया था। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वे समय पर किश्तें नहीं चुका पा रहे थे। बैंक कर्मचारी लगातार किश्तों की वसूली के लिए परिवार पर दबाव बना रहे थे।

पूरन मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। इस कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। बुधवार को जब वह रात तक घर नहीं लौटा, तो परिवार और ग्रामीणों ने तलाश की। उसका शव गांव की पहाड़ी पर एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरन का एक बेटा 10वीं में और दूसरा 12वीं में पढ़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई अन्य लोग भी निजी बैंकों के कर्ज के कारण मानसिक दबाव में हैं।”

पत्नी के नाम डेढ़ लाख का लोन था

बंधन बैंक की बहोरीबंद शाखा के ब्रांच मैनेजर प्रयास लोधी ने बताया कि मृतक की पत्नी के नाम ₹1.5 लाख का लोन था, जिसमें से ₹23,000 बकाया हैं। उन्होंने दावा किया कि किसी भी कर्मचारी द्वारा पूरन लाल पर दबाव नहीं डाला गया था। मृतक के हाथ पर लिखा नाम, राजपाल लोधी, ढाई साल पहले ही मनखेड़ी (पिपरिया) ट्रांसफर हो चुके हैं। ​वहीं, बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने कहा कि सुसाइड नोट की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ