घर में घुसकर किसान की गोली मारकर हत्या: मां बोली- रात में तीन बार फायरिंग की आवाज आई थी, सुबह कमरे में बेटे का शव मिला

मुरैना में किसान की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने सिर में दो गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पत्नी चाय देने कमरे में गई तो किसान खून से लथपथ पड़ा था। पास ही तीन कारतूस पड़े थे।

परिजन का कहना है कि रात में फायरिंग की आवाज आई थी, दरवाजा खोलकर देखा तो कुछ नजर नहीं आया। सुबह पलंग पर किसान का शव मिला।

घटना अंबाह के तोरकुंभ गांव की है। पुलिस पहुंची और किसान विवेक शर्मा (46) का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक्स-रे में उसके सिर में दो गोलियां फंसी मिली।

पुलिस बोली- कमरे में आसानी से कोई भी आ सकता है
थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया, घटनास्थल का निरीक्षण किया है। यहां से तीन कारतूस बरामद हुए हैं। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। मृतक विवेक शर्मा जिस कमरे में सो रहे थे, वह मकान की छत पर बना है। कमरे के दो दरवाजे हैं, एक छत की ओर और दूसरा बाहर बालकनी की ओर खुलता है। पास के मकानों की छतें भी आपस में जुड़ी हैं, जहां से कोई भी आसानी से आ-जा सकता है।

किसान की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि एक्स-रे में सिर में दो गोली फंसी दिख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही साफ हो सकेगा कि सिर में कितनी गोलियां फंसी हुई हैं।

मां बोली- रात तीन बजे चलीं गोलियां
घटना की रात विवेक की पत्नी, मां और बच्चे नीचे कमरे में सो रहे थे। पिता रामदत्त शर्मा घर के पास बने बाड़े में थे। वहीं, बड़े भाई कुलदीप खेत पर बने कुएं पर सो रहे थे। विवेक की मां शीला देवी ने बताया, रात करीब 3 बजे तीन बार फायरिंग की आवाज सुनाई दी थी। दरवाजा खोलकर बाहर देखा, लेकिन कुछ नजर नहीं आया। फिर वापस जाकर सो गई। सुबह बहू चाय देने ऊपर गई, तब उसने विवेक को पलंग पर खून से लथपथ देखा। बहू आकर हमें बताया।

परिवार में बड़े भाई और पिता स्टाम्प वेंडर
विवेक शर्मा खेती करके परिवार का गुजारा करता था। बड़ा भाई कुलदीप शर्मा पोरसा तहसील में स्टाम्प वेंडर और टाइपिस्ट है। पिता रामदत्त शर्मा अंबाह न्यायालय परिसर में स्टाम्प वेंडर रहे हैं।”

पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी
विवेक की पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद पत्नी की छोटी बहन अनुज्ञा से दूसरी शादी की। अनुज्ञा से दो बच्चे हैं। 11 साल का बेटा राजा और 7 साल की बेटी दीक्षा। इस घटना से परिवार सदमे में है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ