कर्ज से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी हाथ पर लिखा- मेरी मौत का जिम्मेदार बैंक के राजपाल सर

कर्ज से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी हाथ पर लिखा- मेरी मौत का जिम्मेदार बैंक के राजपाल सकटनी-युवक ने हाथ में लिखा मेरी मौत का जिम्मेदार राजपाल सर बंधन बैंक बहोरीबंद और फिर फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली। यह मामला बहोरीबंद थाना क्षेत्र के डिहुट्टा गांव का है। पूरन लाल पिता सुम्मेरा मेहरा उम्र 28 वर्ष मंगलवार को जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन ग्रामीणों के साथ शुरू की। उसका शव गांव की पहाड़ी पर ही नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। रात में ही पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा और बहोरीबंद अस्पताल में पीएम के लिए पहुंचाया। बुधवार को पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पत्नी के नाम था कर्जबताया गया है कि मृतक की पत्नी अनीता बाई के नाम पर बन्धन बैंक शाखा बहोरीबंद से डेढ़ लाख का लोन था। जिसकी किश्तें काफी समय से ओवर ड्यू चल रहीं थी, लोगों ने बताया की उन्हीं किश्तों की वसूली के लिए बन्धन बैंक के कर्मचारी द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। तंगी हालत में कर्ज न चुका पाने की स्थिति में युवक ने रोजाना कर्ज वसूली को लेकर बनाने वाले दबाव से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह से यहां के कई लोग भी कर्ज में बंधे हुए हैं, जो मानसिक दबाव झेल रहे हैं।बच्चों के सिर से उठा सायाघर में सिर्फ अकेले पूरन लाल ही मजदूरी करते हुए अपने परिवार का जीवन-यापन कर रहा था। पत्नी व दो बच्चे हैं, एक बच्चा कक्षा दसवीं में दूसरा बच्चा कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत है। इस तरह से पूरन लाल के आत्मघाती कदम उठाने से बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया है, वहीं महिला की मांग भी सूनी हो गई।कर्ज का बिछा है जालयहां पर प्राइवेट बैंकों ने कर्ज का जाल इस तरह से बिछा रखा है कि जरूरतमंद बहकावे में आकर इसमें फंस जाते हैं। एक बार इसमें फंसने के बाद लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। एक कर्ज को चुकाने के लिए दूसरा कर्ज ले रहे हैं। इसी का फायदा कुछ प्राइवेट बैंक उठा रही हैं, जो बिना गारण्टी के महिलाओं को साप्ताहिक किश्त भुगतान पर लोन देती हैं।जिम्मेदारों ने यह कहा-मृतक पूरन लाल के सुसाइड नोट से सम्बंधित जांच शुरू कर दी गई है, जो भी तथ्य सामने सामने आएंगे उस आधार पर आगे कीकार्रवाई की जाएगी। 

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक