जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल की पीएम मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली। जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत द्वारा यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने की अपील की सराहना की और कहा कि भारत-जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।वेडफुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बेहतरीन बातचीत हुई और दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के अच्छे कदम उठाए हैं।इससे पहले वेडफुल ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की, जिसमें डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर्स, टैलेंट मोबिलिटी और क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ संबंधों और मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर भी विचार-विमर्श किया।अपने बेंगलुरु दौरे के दौरान वेडफुल ने भारत को जर्मनी का महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताते हुए शहर को आर्थिक शक्ति का इंजन करार दिया। उन्होंने एसएपी कैंपस में नए एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया, मर्सिडीज-बेंज डिवेलपमेंट सेंटर का दौरा किया और इसरो तथा आईआईएससी अधिकारियों से भी मुलाकात की।जर्मन विदेश मंत्री ने बताया कि भारतीय पेशेवरों और छात्रों की जर्मनी में रुचि लगातार बढ़ रही है। केवल बेंगलुरु में ही वर्ष 2024 में 64,000 से अधिक वीज़ा आवेदन दाखिल किए गए।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में नक्सल नेटवर्क का खुलासा: पांच जिलों तक फैला अर्बन नक्सल तंत्र

    28 सितंबर 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य में सक्रिय एक बड़े अर्बन नक्सल नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से नक्सली दंपत्ति जग्गू उर्फ रमेश कुरसम और…

    दुबई में भगवा पर रोक के बीच भी हुआ सत्संग, मनोज तिवारी बोले– दुनिया देख रही सनातन की ताकत

    छतरपुर (नवरात्रि विशेष):बागेश्वर धाम में चल रही नवरात्रि कथा के पांचवें दिन विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और दिल्ली के सांसद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ