सांसद खेल महोत्सव के बाद 6 महिला खिलाड़ी बीमार: सभी खिलाड़ी कटनी अस्पताल में भर्ती; आयोजकों पर दूषित भोजन परोसने का आरोप

पन्ना जिला मुख्यालय में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ के समापन समारोह के बाद कटनी जिले की छह महिला खिलाड़ी बीमार पड़ गई। गुरुवार देर शाम हुई इस घटना के बाद सभी खिलाड़ियों को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, कटनी जिले से लगभग 40-50 खिलाड़ी पन्ना में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने गए थे। कबड्डी खिलाड़ी साहिब खान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एक साथी की तबीयत बिगड़ी थी, जिसका इलाज पन्ना में ही कराया गया।

हालांकि, जब टीम बस से कटनी के लिए रवाना हुई, तो रास्ते में अन्य खिलाड़ियों की हालत भी बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें सीधे कटनी जिला अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, जब टीम बस से कटनी के लिए रवाना हुई, तो रास्ते में अन्य खिलाड़ियों की हालत भी बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें सीधे कटनी जिला अस्पताल ले जाया गया।

आयोजकों पर खराब भोजन परोसने का आरोप

प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी मुस्कान सिंह ने आयोजकों पर अव्यवस्था और खराब भोजन परोसने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सुबह पूरी-सब्जी और शाम को दाल-चावल खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी थी।

बीमार खिलाड़ियों में सविता सिंह, शिवानी साहू, साक्षी चौधरी, कंचन चौधरी, महक बर्मन और रुक्मणी शामिल हैं। ये सभी कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र की निवासी हैं

डॉक्टर बोले-ठंड और अधिक शारीरिक थकान से बिगड़ी तबीयत

कटनी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने जानकारी दी कि अस्पताल पहुंचते ही बच्चों का तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया। उन्होंने फूड पॉइजनिंग की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि खेल के दौरान अत्यधिक शारीरिक थकान और बढ़ती ठंड के कारण भी खिलाड़ियों की तबीयत बिगड़ सकती है।

फिलहाल, सभी खिलाड़ियों की स्थिति स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

विवादों के घेरे में महोत्सव- नेताओं पर अभद्रता का आरोप

यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बल्कि अनुशासनहीनता के लिए भी चर्चा में रहा। कटनी के खिलाड़ियों ने बुधवार को स्थानीय भाजपा नेताओं पर बदसलूकी के आरोप लगाए थे।
​सुधांशु तिवारी और ऋषभ सोनी का आरोप है था की प्रतियोगिता में भेदभाव किया जा रहा था विरोध करने पर भाजपा नेता मृगेंद्र गहिरवार और कमल लालवानी ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धक्का-मुक्की की थी।

मामले को लेकर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, सांसद खेल महोत्सव में पहले तो भाजपा नेताओं ने कटनी के युवाओं को अपमानित किया और अब बच्चियों को जहरीला खाना परोसा गया है। यह खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सम्मान के साथ खिलवाड़ है,जिसकी जांच होनी चाहिए।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ