कटनी स्पा सेंटर मामला: छापेमारी के बाद भी सवालों के घेरे में पुलिस, शिकायतकर्ता महिला लापता

कटनी जिले में संचालित स्पा सेंटरों को लेकर उठे गंभीर आरोपों के बावजूद पुलिस की कार्यप्रणाली पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। बीते दिनों एक वीडियो वायरल होने के बाद कटनी पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही तो की, लेकिन सभी स्पा सेंटरों को क्लीन चिट दे दी गई। पुलिस की इस कार्यवाही को लेकर शहर में इसे महज औपचारिकता और दिखावा बताया जा रहा है।पूरा मामला उस समय सामने आया जब एक स्पा संचालक महिला ने एक पत्रकार पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी थी। इसी शिकायत के आधार पर एक भाजपा नेता द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया गया, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए। हालांकि बाद में महिला की बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला खड़ा किया।

एक महीने बाद भी महिला का पता नहीं

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस महिला की शिकायत से पूरा मामला शुरू हुआ, वह अब कहां है? शिकायत किए लगभग एक महीने का समय बीत चुका है, लेकिन न तो महिला सामने आई और न ही पुलिस उसकी स्थिति स्पष्ट कर पाई है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग लगातार राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल द्वारा की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

छापेमारी पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के अगले ही दिन पुलिस ने कई स्पा सेंटरों में छापेमारी की, लेकिन हर बार की तरह पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यवाही से पहले ही इसकी सूचना संबंधित ठिकानों तक पहुंचा दी गई थी, जिसके कारण जांच बेअसर साबित हुई।वायरल ऑडियो में महिला स्वयं स्पा सेंटरों की वास्तविक स्थिति को उजागर करती सुनाई दे रही है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा सभी स्पा सेंटरों को पाक-साफ घोषित करना कई सवाल खड़े करता है।

मिलीभगत की चर्चाएं तेज

छापेमारी की आड़ में की गई लीपापोती ने एक बार फिर उन चर्चाओं को हवा दे दी है, जिनमें स्पा सेंटरों और पुलिस के कुछ अधिकारियों के बीच मिलीभगत की बात कही जाती रही है। शहर में यह चर्चा आम है कि संरक्षण के चलते अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना मुश्किल होता जा रहा है।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ