कटनी में अवैध खनन में दो वाहन जब्त: राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की टीम ने किया रेत खदानों का निरक्षर

कटनी जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग के संयुक्त दल ने कार्रवाई की। इस दल ने बड़वारा और बरही तहसील की रेत खदानों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अवैध खनन में संलिप्त दो वाहन जब्त किए गए।

उपसंचालक खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित ने बताया कि संयुक्त दल ने बड़वारा तहसील के इमलिया, लोहरवाड़ा, कुम्हारवाड़ा, सूरजपुर और बरही तहसील के छिंदहाई पिपरिया, जाजागढ़, बहिर्घटा, बसाड़ी, सुतरी, सलैया, नदावन गांवों में स्वीकृत रेत खदानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश खदानों में खनन कार्य संचालित नहीं पाया गया।

हालांकि, ग्राम नादावान सुतरी के पास एक स्वीकृत रेत खदान से बिना दस्तावेजों के रेत का खनन और परिवहन करते पाए जाने पर दो वाहन जब्त किए गए। इन वाहनों को बरही पुलिस थाने में खड़ा कराया गया है। निरीक्षण के दौरान समीप ही महानदी में उमरिया जिले के अंतर्गत खैरवार खदान संचालित होती पाई गई।

कटनी जिले में कुल 49 रेत खदानें स्वीकृत हैं। अक्टूबर माह तक माइनिंग कॉर्पोरेशन द्वारा ये खदानें एमडीओ मेसर्स धनलक्ष्मी मर्चेंडाइज प्रा. लिमिटेड, नर्मदापुरम के पक्ष में आवंटित और संचालित थीं। वर्तमान में रेत खदानों के रिटेंडरिंग की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है। संयुक्त दल ने स्वीकृत खदानों के एप्रोच रोड को भी चिह्नित किया और उपलब्ध खनिज की जानकारी जुटाई।
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ